प्रगति नगर जन कल्याण सेवा समिति सिरगिट्टी द्वारा मदर टेरेसा वृद्धाश्रम में 70 वृद्ध माताओं को नए वस्त्र वितरित किए
बिलासपुर/यु मुरली राव – प्रगति नगर जन कल्याण सेवा समिति NGO, सिरगिट्टी के तत्वाधान में मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति के सदस्यों ने मदर टेरेसा महिला वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत 70 वृद्ध महिलाओं को नए वस्त्रों का वितरण किया।वस्त्र पाकर वृद्ध माताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर समिति द्वारा सभी के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी भी ली गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष आसाराम खरे कोषाध्यक्ष मिथुन कुम्हार, उपाध्यक्ष विल्लिराज, सचिव विकी मसीह, सह सचिव संतोष यादव, महामंत्री सुनील मिर्झा, मीडिया प्रभारी रंजय साव, छोटेलाल पाटले, कांति मिर्झा, प्रीति मसीह, जयंती यादव, रानू देवी, मंजू मसीह, नीलमणि खरे, मुन्नी गुप्ता, चन्द्रसैनी पाटले सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष आसाराम खरे का उद्बोधन –
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आसाराम खरे ने कहा कि, हमारी समिति का मुख्य उद्देश्य ही जन सेवा और मानवता की सेवा है। ये वृद्ध माताएं हमारे समाज की धरोहर हैं। इनके आशीर्वाद से ही हमारा समाज आगे बढ़ता है। आज नई कपडा के रूप में हमने वस्त्र नहीं, बल्कि सम्मान बांटा है।

प्रगति नगर जन कल्याण सेवा समिति आगे भी ऐसे ही सेवा कार्य करती रहेगी और जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।”उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह सेवा कार्य संभव हो पाया है।
