धान के खेत में छिपाकर रखी थी मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की, कोरबी पुलिस ने 389 नग शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
कोरबा – पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 13 अक्टूबर को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी धनसायं के द्वारा अपने घर के पास स्थित धान के खेत में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की को बिक्री के लिए रखा है की सूचना प्राप्त होने पर मुखबिर सूचना को पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा पु से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रा पु से) लखन पटले,नीतीश सिंह एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में आरोपी के खेत की तलाशी लेने पर खेत से 389 नाग अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की70.02 लीटर बरामद किया गया है जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी प्रधान आरक्षक 199 संतोष सिंह आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल,रोशन पांडे शामिल रही है।
नाम आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार पिता घूर सायं बिंझवार उम्र 45 साल निवासी अलगाडाड घोसारा चौकी कोरबी थाना पासान जिला कोरबा छत्तीसगढ़
