November 1, 2026

राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चांपा में 50 फीट ऊंचा रावण दहन शामिल हुई फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा

0
IMG-20261021-WA0085(1)

बिलासपुर/यु मुरली राव – विजयादशमी की पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के चांपा में दशहरा उत्सव भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में जाना जाता है छत्तीसगढ़ की इस पावन धरती पर मशहूर फिल्म अभिनेत्री जय प्रदा शामिल हुई और साथ में श्याम भक्त दिलीप मित्तल ने छत्तीसगढ़ की ओर से अभिनेत्री जयाप्रदा को कासे का थाली सम्मान स्वरूप भेंट किया।

दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर धर्म की विजय का उत्सव मनाया बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में दशहरा उत्सव को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। उनके साथ विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, जशपुर के विधायक तथा जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक परिवारों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

दिलीप मित्तल ने जयाप्रदा को भेंट की कांसे की थाली

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब दिलीप मित्तल ने छत्तीसगढ़ की ओर से अभिनेत्री जयाप्रदा को कांसे की थाली भेंट की तालियों की गड़गड़ाहट और उपस्थित जनसमूह जय श्री राम के उद्घोष से गूँज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *