छत्तीसगढ़ में ‘मुरासु’ चक्रवात का असर, दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
बिलासपुर/यु मुरली राव – छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। बस्तर संभाग के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का असर 4 नवंबर को भी जारी रहने की संभावना है।बस्तर संभाग के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
