राज्योत्सव 2026 में नन्ही कथक कलाकार कु.योधा पर्वथम सम्मानित
बिलासपुर/यु मुरली राव – राज्योत्सव के आयोजन में जिले की प्रतिभाशाली बाल कथक कलाकार कुमारी योधा पर्वथम को उनकी सहभागिता एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 2 नवंबर को आयोजित इस समारोह में प्रशासन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। योधा पर्वथम दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको नगर की कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं। वे विगत कई वर्षों से भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कु. योधा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हुई है।

उनकी उपलब्धियों में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलंपियाड, यूएई-2024 में रजत पुरस्कार सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है ।
