न्यू लोको कॉलोनी में मां शेरावाली के दरबार में मां काली पूजा का भव्य आयोजन
बिलासपुर / यु मुरली राव। मां शेरावाली सिद्ध आश्रम समिति के तत्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव जी के आशीर्वाद से न्यू लोको कॉलोनी वार्ड क्रमांक 70, बिलासपुर में शक्तिदात्री मां काली का भव्य पूजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।दो दिवसीय इस दिव्य आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पुरोहितों द्वारा भक्तों के हाथों में अमंगल दोषों के निवारण हेतु रक्षा कवच बांधा गया तथा सभी भक्तों को विजय तिलक लगाकर माता का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की कामना से सुहाग सामग्री वितरित की गई।

समिति की ओर से दो दिनों तक प्रसाद स्वरूप विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार ने बताया –
समिति के अध्यक्ष श्री गणेश सिंह परिहार ने बताया कि “प्रत्येक वर्ष न्यू लोको कॉलोनी में मां काली पूजा का आयोजन विधि-विधान से किया जाता है। पुरोहितगण माता को प्रसन्न करने हेतु दिव्य मंत्रों का उच्चारण कर प्राण प्रतिष्ठा करते हैं। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य आने वाले सभी भक्तजनों के दुख, तकलीफ, शारीरिक पीड़ा एवं समस्त कठिनाइयों को दूर करना है। आने वाले वर्षों में इससे भी अधिक भव्य रूप में मां काली पूजा का आयोजन किया जाएगा।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष टी. कामेश्वर राव, सचिव आशीष राय, उपाध्यक्ष नरेश कुर्रे, पवन उइके, प्रकाश कुमार, नारायण सिंह, श्याम सुंदर तिवारी, राजीव सिंह राठौर, संजीव कुमार पांडेय, अजय कश्यप, जनार्दन मिश्रा, रक्षा कवच प्रभारी विकेश सिंह, पृथ्वीराज सिंह परिहार, युवराज सिंह, आदित्य राज सिंह, मोनू खरे, बी. गोविंद राजुलू, शिवराज सिंह परिहार, बी. किशोर सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
पूजन कार्यक्रम आचार्य पंडित भुवनेश्वर गिरी जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया गया।
