November 29, 2026

विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों को दीपावली की दी हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

0
Screenshot_2026-11-08-09-09-23-80_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कोरबा – दीपावली के पावन पर्व पर विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने समस्त जिलेवासियों, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है।दुष्यंत शर्मा ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सफलता बनी रहे। दीपों का यह पावन त्योहार हर घर में खुशियों का उजाला लेकर आए तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत हो।अंत में उन्होंने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए पुनः सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *