रेल मंडल की तृतीया स्थाई वार्ता तंत्र (PNM) मीटिंग साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस की DRM के साथ संपन्न
बिलासपुर/यु मुरली राव बिलासपुर रेल मंडल की तृतीय स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैडक एकल मान्यता प्राप्त संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के साथ 05 व 06 नवंबर को बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुई
बैठक में अपर रेल प्रबंधक प्रथम जे एस मीणा व अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय के श्रीनिवासन एवं वरीष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डा० अंशुमन मिश्रा ने बैठक का संचालन किया, बिलासपुर मंडल के अन्य शाखा अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
*रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय पदाधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, संयुक्त महामंत्री बी कृष्ण कुमार, अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री राजेश खोपारागड़े, डी डी महेश, शुभम उपाध्याय, मंडल रनिंग शाखा सचिव आर के यादव बिलासपुर मंडल के सभी शाखा सचिव बैठक में शामिल होकर अपने क्षेत्र के रेल कर्मचारियों की समस्यायों को प्रमुखता से रखा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया कि पीएनएम बैठक में प्रमुख निर्णय लिया गया जिनमें मुख्य रूप से बिलासपुर रेल मंडल में नये 100 आवासों के निर्माण की मंजूरी, इंजीनियर व टीआरडी विभागों में ओटी की मंजूरी , ट्रैक मशीन का ओटी 28 का स्पेल को क्रिश में अपडेट किया जाएगा, रनिंग कर्मचारियों के प्रमोशन पोस्टिंग हेतु नवीन नियमों के तहत तीन ऑप्शन लिए जाएंगे, बिलासपुर मंडल के युएसएफडी स्टाफ वाकी टाकी प्रदान किया जाएगा, बिलासपुर रेल मंडल के रेल आवासों मरम्मत हेतु स्वीकृति, रेल आवासों के सर्वे कर कंडम घोषित रेल आवासों के बदले एचआरए प्रदान किया जाए।
