भारत माता अंग्रेजी माध्यम स्कूल में ‘इन्वेंट 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों के 100 से ज्यादा प्रोटोटाइप ने मोहा मन
बिलासपुर/यु मुरली राव – भारत माता आंग्ल माध्यम शाला, बिलासपुर में आज ‘इन्वेंट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय श्री वेंश्लेश टोप्पो, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (द्वितीय एफटीएससी – पॉक्सो) ने किया।अपने उद्घाटन उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को भारतीय संविधान के मानवीय अधिकारों और नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की। साथ ही बच्चों को उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर फादर रंजीत ने भी बाल अधिकार और भारतीय संविधान की जानकारी प्रदान की।
100 से ज्यादा प्रोटोटाइप का प्रदर्शन
कार्यक्रम में 100 से ज्यादा प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया गया। वाणिज्य संकाय के बच्चों द्वारा वर्तमान की नई व्यवसाय, जीएसटी, टैक्स स्लैब पर बिजनेस मॉडल तैयार किए गए।

बच्चों ने सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने और प्रकृति संरक्षण पर समुदाय में व्याप्त समस्याओं का स्वदेशी हल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर प्रोटोटाइप का निर्माण किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूड स्टॉल
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा फूड स्टॉल भी तैयार किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया।
शाला के प्राचार्य फादर सलीन पी ने सभी बच्चों को उनके इस सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
