ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा सिरगिट्टी, गौरा-गौरी पूजा का विसर्जन के साथ हुआ भव्य समापन,बूढ़ादेव नगर, वार्ड नं 12 नयापारा में श्रद्धा और उत्सव का संगम
बिलासपुर/यु मुरली राव – छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोकसंस्कृति और परंपराओं का प्रतीक गौरा-गौरी पूजन का भव्य आयोजन वार्ड 12, बूढ़ादेव नगर, नयापारा सिरगिट्टी क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ा, बाजे-गाजे और लोकगीतों के साथ 21 नवंबर निकली भव्य शोभायात्रा के माध्यम से गौरा-गौरी प्रतिमाओं का विसर्जन त्रिपुर सुंदरी मरीमाई मंदिर न्यू लोको कॉलोनी में किया गया।

परपरा एवं विधी विधान के साथ गौरा-गौरी का विवाह 20 नवंबर को हुआ। दो दिनों तक चले इस आयोजन में पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में, युवक-युवतियां लोकनृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।
गौरा-गौरी पूजा का महत्व
छत्तीसगढ़ में गौरा-गौरी पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आदिवासी लोकसंस्कृति की आत्मा है। इसमें भगवान शिव (गौरा) और माता पार्वती (गौरी) के विवाह की परंपरा निभाई जाती है।

मान्यता है कि गौरा-गौरी की पूजा से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है, अविवाहितों को सुयोग्य जीवनसाथी मिलता है, खेतों में अच्छी फसल होती है और गांव-शहर में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाएं व्रत रखकर अखंड सौभाग्य, परिवार की खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना करती हैं।

यही कारण है कि यह पर्व पीढ़ियों से गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आदिवासी समाज को अपनी जड़ों, लोकगीतों, लोकनृत्य और परंपराओं से जोड़कर रखता है।
सभी समाज का मिला सहयोग
आयोजन में सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। गौरा-गौरी समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से योगदान दिया एवं साथ ही पूजा कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेश ध्रुव, विजय मरावी, वार्ड 12, डोंगरहीन दाई, कौशिल्या ध्रुव, मति मरावी, प्रमिला यादव, फुलेश्वरी यादव, दशरथ ध्रुव, राजा ध्रुव, सुशील, देवेश ध्रुव, मालिक मरावी, रंजीत ध्रुव, लक्ष्मण ध्रुव, अजीत ध्रुव, सुद्ध ध्रुव, भवानी साहू, कुंज राम यादव, कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज सेवक संजीव पाल, वेद रात्रे, अजय मनहर, पवन साहू शामिल हुए एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।
विसर्जन के समय पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव, जय माँ गौरी” के जयकारों से गूंज उठा।
