शाहिद रजा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रभारी नियुक्त

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया सह-प्रभारी शाहिद रजा को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। उन्हें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर जारी नियुक्ति सूची में उनका नाम शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
शाहिद रजा की नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
*अपनी नियुक्ति पर शाहिद रजा ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और जनता की सेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।*
शाहिद रजा ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल, प्रदेश संगठन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे ।

