August 20, 2026

आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाज़ार, रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति शपथ

0

आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाज़ार, रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति शपथ

बिलासपुर/यू मुरली राव, आंध्रा समाज द्वारा संचालित आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाज़ार, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर में आज विद्यार्थियों के मध्य “नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य,श्रीमती सी एच दया मानी, प्रधान पाटिका आर वरलक्ष्मी,प्रधान पटाक एम श्रीनिवास राव कृष्वेणी,राजेश सिंह, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति में सभी ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

शपथ के दौरान विद्यार्थियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे संस्कार, नियमित अध्ययन, खेलकूद, योग एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाएंगे। साथ ही अपने विद्यालय एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए एक जिम्मेदार, जागरूक एवं आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों और चरित्र निर्माण का भी माध्यम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *