August 20, 2026

आंध्रा समाज कन्या उच्चतर मा. विद्यालय में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत सायकल वितरण किया विधायक अमर अग्रवाल

0
Screenshot_2026-08-08-19-35-03-71

आंध्रा समाज कन्या उच्चतर मा. विद्यालय में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत सायकल वितरण किया विधायक अमर अग्रवाल

oppo_2

बिलासपुर/यु मुरली राव – आंध्रा समाज द्वारा संचालित आंध्रा समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 25 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।

oppo_2

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री माननीय अमर अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा विधानी, महापौर बिलासपुर दीपक सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रकाश यादव पार्षद वार्ड क्रमांक 69 एवं एमआईसी सदस्य नगर निगम एम. श्रीणु राव, पार्षद वार्ड क्रमांक 70 एवं जोन अध्यक्ष क्रमांक 6 नगर निगम एवं साथ में एस श्रीनिवास राव रेलवे मंडल अध्यक्ष, संदीप दास पूर्व मंडल अध्यक्ष, रवि कन्ना रेलवे सलाहकार समिति सदस्य, दीपक मानिकपुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंध्रा समाज के अध्यक्ष एन. रमना मूर्ति, सचिव पी. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष डी.एन. प्रसाद, एस.वी. रमना, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश अग्रवाल सहित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय अमर अग्रवाल जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया।

नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना

मुख्य अतिथि माननीय अमर अग्रवाल जी ने आंध्रा समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों एवं कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए समिति एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा विद्यालय के संचालन एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। बालिकाओं को शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। सरस्वती साइकिल योजना जैसी योजनाएं छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा देने के साथ उनकी शिक्षा के प्रति उत्साह को भी बढ़ाती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *