August 20, 2026

किशोर कुमार की याद में 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से मधुर गीतों का आयोजन यादें किशोर कुमार

0
Screenshot_2026-08-10-18-06-44-66

किशोर कुमार की याद में 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से मधुर गीतों का आयोजन यादें किशोर कुमार 

बिलासपुर/यु मुरली राव 

देश के मशहूर गायक कलाकारों में से एक किशोर कुमार जी की गीतों की महफिल में बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक से बढ़कर एक गायक कलाकार आकर बेहतरीन गानों की प्रस्तुति दी है । 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह ने बताया कि चार अगस्त को किशोर कुमार जी का जन्म दिवस था उन्हीं की याद में श्रद्धांजलि स्वरुप भव्य संगीत कार्यक्रम बिलासपुर के एक निजी भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे संगीत प्रेमी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव पाल साथ में पी नर्सिंग मूर्ती, यु मुरली राव, अर्चना मिश्रा, वेद रात्रे, वेणु गोपाल आदि, आगामी 15 अगस्त के उपलक्ष में एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया जिसे सुनकर उपस्थित जन समुदाय मंत्र मुग्ध हो गए। किशोर कुमार एवं लता की गाने सुनकर उपस्थित जन समुदाय तालियो की गड़गड़ाहट के साथ गायकों का अभिनंदन के साथ खुशी जाहिर की छत्तीसगढ़ के उभरते गायको को बुलाकर सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह उन्हें मंच प्रदान कर उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ कलाकार बनने में सहयोग प्रदान करते हैं । 

निम्न गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है। 

डायरेक्टर एवं सिंगर राकेश रोशन साह, आशिष अधिकारी, प्रमिला गजभिये, कांति मौर्य, लक्ष्मी शर्मा, शिखा शर्मा, आरती साहू, रानो पसेरिया, अंजली कुमारी, ममता सिंह (एम पी) माया बनवारे, स्नेहा राज, प्रदीप मजुमदार, डा. राकेश तिवारी, संजीव राय, अरविन्द कोनहेर, दिनानाथ, मनहर सिंह (वीडियो ग्राफर) गया प्रसाद साहू, बी एच श्रीनिवास, जय सिह, विश्वजीत मजुमदार, कांति कुमार जाटवार, परदेशी बिहारी, सुभाष मौर्य आदि गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *