October 6, 2026

स्वच्छता के सच्चे सैनिकों को सलाम: छ:ग: तेलुगु महासंगम करेगा स्वच्छता वीरों का भव्य सम्मान

0
IMG-20260924-WA0151

बिलासपुर/यु मुरली राव

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दिन-रात जुटे रहने वाले स्वच्छता वीरों के सम्मान में छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है*।

छत्तीसगढ़ तेलुगू महासंगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के तहत दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

26 सितंबर को स्वच्छता वीरों का सम्मान

पखवाड़े के अंतर्गत 26 सितंबर 2026 को श्री रामलीला मैदान, तोरवा पुलिस स्टेशन एवं राम मंदिर के पास रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में शाम 4:00 बजे स्वच्छता नायकों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री अमर अग्रवाल जी होंगे। छ:ग: तेलुगू महासंगम का कहना है कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और सेवाभाव को सम्मान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

27 सितंबर को मुक्ति धाम में श्रमदान

इसी क्रम में 27 सितंबर को प्रातः 7 बजे मुक्ति धाम श्मशान घाट, तोरवा में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें महासंगम के पदाधिकारी और सदस्य श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई करेंगे और नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महासंगम के उपाध्यक्ष बी. वेणुगोपाल राव, सचिव आर. मनोरथ बाबू, संरक्षक व्ही. रामा राव, एन वी रमना मूर्ती, यू. मुरली राव, आर. श्रीनिवास राव, एन. लोकेश, सी. श्रीनिवास राव, चंद्राबाबू, वेंकट चिन्ना, शंकर राव, सुरेश पटनाला सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *