October 6, 2026

भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश, मुख्यमंत्री के फैसले का एसोसिएशन ने किया स्वागत

0
IMG-20260926-WA0018

 

छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि – सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश एवं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि कल दिनांक 26 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें, सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने छात्र हित में लिए गए इस त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।श्री चौबे ने कहा कि “भारी बारिश में बच्चों का स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो सकता था। मुख्यमंत्री जी ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जो निर्णय लिया है, वह अत्यंत सराहनीय एवं स्वागतयोग्य है। इसके लिए समस्त शिक्षक समुदाय की ओर से हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों से भी अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें।

मनोज चौबे
जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *