October 6, 2026

छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा ने तोरवा मुक्ति धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

0
IMG-20260928-WA0132

बिलासपुर/यु मुरली राव – छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को सुबह तोरवा मुक्ति धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महासंगम के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने मुक्ति धाम परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान उपस्थित छत्तीसगढ़ तेलुगू महासंगम के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वेणुगोपाल राव ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही बेहतर भविष्य की नींव है।

इस अवसर पर यु. मुरली राव, अध्यक्ष श्री सोलापुरी माता पूजा समिति, सिरगिट्टी, एन. रमना मूर्ति, प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम, एन. लोकेश कुमार, चंद्राबाबू, आर. श्रीनिवास राव, जी. वेंकट प्रसाद, श्याम सुंदर तिवारी (समाजसेवी) शंकर राव, सी. श्रीनिवास राव, सुरेश पटनाला, अनिल नायडू शंकर राव, सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *