सिरली में मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती, श्रद्धा से किया गया पूजन
कोरबा – ग्राम पंचायत सिरली में वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रानी दुर्गावती के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य चन्द्रपाल पटेल, लाखन सिंह उइके, चन्द्रशेखर मरावी, वीर सिंह पटेल, शिवनारायण, शनिराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रानी दुर्गावती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।