October 6, 2026

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के मुख्य आतिथ्य में सेवा सेतु शिविर, 89 लोगों को मिला त्वरित समाधान

0
IMG-20261006-WA0039(2)

कोरबा – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद कटघोरा के कार्यालय परिसर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी का शिविर में ही निराकरण किया गया।

शिविर में राशन कार्ड तथा जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजन, पेंशन, वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, कृषि, श्रम, विद्युत, पीएम स्वनिधि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सोलर एनर्जी और आधार सेवा से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सेवा सेतु शिविर की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शासन की सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राज जायसवाल, पार्षद अजय गर्ग, हरीश यादव, आत्मा नारायण पटेल, पीयूष गर्ग, अनुराग दुलानी, लखखु देवांगन सहित पार्षदगण उपस्थित रहे। तहसीलदार सूर्य प्रकाश केशकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका प्रसाद तिवारी, उप अभियंता अनिल कुमार राम, फराज खान, शांतिलाल मिरी, पीयूष साहू,ओमप्रकाश भारद्वाज सहित अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक भी शिविर में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *