October 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधायक प्रेमचंद पटेल ने की सौजन्य मुलाकात…कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री को क्षेत्र आगमन का दिया आमंत्रण

0
IMG-20260929-WA0020

कोरबा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में आने का आग्रह करते हुए उन्हें क्षेत्र आगमन के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक प्रेमचंद पटेल ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री के क्षेत्र आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को गति देने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।इस मौके पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, रघुराज उईके, दिलीप पटेल, रामप्रसाद कोराम, राजू लाल श्रोते, श्रवण तंवर, शिव, गणेश कंवर, श्रीमती सुभद्रा कंवर, श्रीमती कौशल्या कंवर एवं प्रताप सिंह कंवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *