October 6, 2026

SECL प्रबंधन के उदासीन रवैये से हरदीबाजार के ग्रामीणों में आक्रोश, 5 अक्टूबर को सीएमडी कार्यालय बिलासपुर के घेराव और तालाबंदी का ऐलान

0
IMG-20260921-WA0075

विधायक की मौजूदगी में बैठक के बाद भी नहीं सुलझे मुआवजा, रोजगार व पुनर्वास के मुद्दे

2-3 दिन में समाधान के आश्वासन के बाद भी प्रबंधन की चुप्पी से बढ़ा असंतोष

ग्राम पंचायत हरदीबाजार के सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर व कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में होगा उग्र एवं शांतिपूर्ण आंदोलन

 

हरदीबाजार:- एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित ग्राम हरदीबाजार के भू-विस्थापितों और प्रभावित ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का निराकरण न होने से ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है प्रबंधन के अड़ियल एवं उदासीन रवैये के विरोध में ग्राम पंचायत हरदीबाजार ने आगामी 05 अक्टूबर 2026 को एसईसीएल के सीएमडी (CMD) कार्यालय बिलासपुर का घेराव कर तालाबंदी करने की अंतिम चेतावनी दी है ।

बैठक में मिले आश्वासन का नहीं हुआ पालन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 21 सितंबर 2026 को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सम्पादित एवं गरिमामयी नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में एसईसीएल बिलासपुर मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में अधिग्रहित ग्राम हरदीबाजार के भू-विस्थापितों और ग्रामीणों की जायज मांगों जैसे उचित मुआवजा रोजगार पुनर्वास एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पर गंभीर चर्चा हुई थी ।

उस दौरान एसईसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों का समाधान 2 से 3 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा किंतु समय सीमा समाप्त होने के बावजूद धरातल पर किसी भी प्रकार का ठोस समाधान या लिखित निर्णय सामने नहीं आया ।

मांग पूरी न होने पर 5 अक्टूबर को तालाबंदी

ग्राम पंचायत हरदीबाजार के सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर द्वारा एसईसीएल अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि लगातार हो रही उपेक्षा के कारण अब ग्रामीणों के पास लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है ।

यदि एसईसीएल प्रबंधन त्वरित और न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लेता है तो 05/10/2026 को कटघोरा विधायक के सहयोग एवं नेतृत्व में समस्त भू-विस्थापित और ग्रामीण सीएमडी कार्यालय बिलासपुर का घेराव व तालाबंदी करेंगे इस उग्र एवं शांतिपूर्ण आंदोलन/तालाबंदी की समस्त जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी ।

इस स्मरण एवं चेतावनी पत्र की प्रतिलिपि जिला दण्डाधिकारी/कलेक्टर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं महाप्रबंधक एसईसीएल दीपका क्षेत्र को भी सूचना एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु प्रेषित कर दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *