लद्दाख में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन
बिलासपुर/यु मुरली राव – 10वीं फेडरेशन कप पेंचाक सिलाट चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ टीम ने रचा इतिहास पहली बार फेडरेशन कप में भाग लेते हुए बिलासपुर कि सीनियर वर्ग कि खिलाड़ी कु.बी.अलवेनी राव ने कांस्य पदक प्राप्त किया और बस्तर कि जूनियर वर्ग की खिलाड़ी कु.कोमल ठाकुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है| खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संघ के प्रदेश सचिव शेख समीर ने कहा कि खिलाड़ियों से काफी उम्मीद थी और उन्होंने आशा अनुरूप प्रदर्शन किया आगे भी खिलाड़ी इसी तरह छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते रहेंगे, सभी पदाधिकारीयों ने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना कि एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।