नगर पंचायत पाली में लगा सेवा सेतु शिविर, मौके पर ही मिली सरकारी सेवाएं
कोरबा/पाली- नगर पंचायत पाली द्वारा 1 अक्टूबर को मंगल भवन में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी और आवेदनों का मौके पर निराकरण किया।शिविर में नगर पंचायत को 20 (18 मांग, 2 शिकायत), राजस्व विभाग को 15 (नक्शा, खसरा), शिक्षा विभाग को 18 (जाति प्रमाण पत्र) और लोक सेवा केंद्र को 4 (आधार कार्ड) आवेदन प्राप्त हुए, जिनका तत्काल निराकरण किया गया।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरलता से देना है।

उन्होंने नागरिकों से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।शिविर में एसडीएम रोहित सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।