राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मुरली में मनाई गई
हरदीबाजार। ग्राम पंचायत मुरली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश को नई दिशा देने वाले हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास, विकास सिंह, मुकेश बर्मन, कुनाल आजाद, सरपंच शंकर सिंह कंवर, पूर्व सरपंच दशरथ सिंह कंवर, जयलाल पटेल, गुलशन जायसवाल, मुकेश रात्रे, मंडल अध्यक्ष शेखर पटेल, चित्रपाल श्रीवास, पदूम सिंह कंवर, मनीराम पटेल, डीपी कोर्राम, द्वारिका यादव,

पितर सिंह जगत, क्रांति मरावी, जेठसिंह, फिरन कंवर, दादू सिंह कंवर, रामशरण खुसरो, सुनील कंवर, रूकेश पटेल, अनिल पटेल, गोवर्धन पटेल, नंदु पटेल, रमशिला कंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।