समय न्यूज़ प्लस के एडिटर इन चीफ यु मुरली राव ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का हो संचार
बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समय न्यूज़ प्लस के एडिटर इन चीफ यु मुरली राव ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए तथा प्रत्येक परिवार पर माता रानी की कृपा सदैव बनी रहे।
यु मुरली राव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना, आस्था और भक्ति का पावन पर्व है।
इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना करते हैं। यह पर्व हमें सकारात्मकता, सदाचार और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।
उन्होंने जिलेवासियों से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कामना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन से दुख और संकट दूर करें तथा हर घर में सुख-शांति और खुशहाली प्रदान करें।
यु मुरली राव ने अंत में सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जय माता दी का जयघोष किया।
