November 3, 2026

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20261011-WA0212

बिलासपुर – पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी अनुप पटेल पिता दिनेश पटेल उम्र 22 साल निवासी माउगंज थाना माउगंज जिला रिवा मध्यप्रदेश हामु पुराना बस स्टैंड सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी आईडिया कंपनी में टेकनियाशियन के पर पिछले छः माह से कार्यरत है, आईडिया कंपनी का टावर नवाडीह सीपत तिवारी चाल में बना हुआ है। जिसमें सात नग अमर राजा कंपनी का बैटरी को स्टोर रूम में रखा हुआ था। जिसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि में स्टोर रूम का ताला तोडकर, चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा चोरी एवं संपत्ति सम्बधित अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी व शत प्रतिशत मशरूका बरामद करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में

थाना प्रभारी सीपत द्वारा चोरी की घटना को गंभिरता पूर्वक लेकर तत्काल अज्ञात आरोपी एवं मशरूका बरामदगी हेतु थाना से टीम रवाना किया गया, मुखबिर से सूचना मिला कि संदेहियों (1) प्रमोद पटेल, (2) संतोष सिदार, (3) मन्नू सिंह चैहान, (4) राजेन्द्र यदव, (5) देवी प्रसाद यादव सभी निवासी नवाडीह चैक सीपत को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जो सात नग बैटरी को झलमला निवासी अरमानुद्दीन के पास बिक्री करना बताये। आरोपी (1) प्रमोद पटेल, (2) संतोष सिदार, (3) मन्नू सिंह चैहान, (4) राजेन्द्र यदव, (5) देवी प्रसाद यादव एवं खरिदार आरोपी अरमानुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *