November 3, 2026

रेलवे परिक्षेत्र में हिंदुस्तानी सेवा समाज का रामलीला मंचन 76 वा वर्ष 

0
IMG-20261012-WA0135

बिलासपुर/यु मुरली राव – हिंदुस्तानी सेवा समाज, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर द्वारा 76 वें वर्ष में श्री रामलीला भव्य एवं दिव्य मंचन का शुभारंभ आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8.00 बजे प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना व शिवपार्वती की मंगल आरती से शुभारंभ हुआ। श्री रामलीला का भव्य मंचन जय महाकाली नाट्य कला मंच, कानपुर (उत्तरप्रदेश) द्वारा किया जा रहा है। जिसके मण्डलाधीश श्री श्याम बाबू प्रजापति (भोला भयंकर) हैं।

आज की मंगल आरती के मुख्य अतिथि नवीन सिंह सर (प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) ए वी एस नेहरू (संस्थापक श्री सत्य साई सेवा समिति) यू शिव शंकर राव (मण्डल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर) वी रामाराव ( पूर्व पार्षद एवं विधानसभा प्रभारी बीजेपी कोरबा) प्रकाश यादव (एम आई सी मेम्बर व पार्षद) एम श्रीनिवास राव (अध्यक्ष जोन 6 पार्षद) उपस्थित थे। 11 से 20 अक्टूबर तक श्री रामलीला का भव्य मंचन प्रतिदिन रात्रि 7.00 से 10.00 बजे किया जाएगा।

जिसमे प्रमुख प्रसंग नारद मोह, श्री राम जन्म, मुनि याचना, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्री राम वन गमन, केवट संवाद, भरत मिलाप, पंचवटी, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, लंका दहन, लक्ष्म शक्ति। दिनांक 20 अक्टूबर को एन.ई. रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदुस्तानी सेवा समाज के अध्यक्ष हिम्मत सिंह भदौरिया, सचिव सी. नवीन, एन के मालेवर, आर के मिश्रा, वी के तिवारी (कोषाध्यक्ष) पी के नगायच, नागेंद्र राय, संजय सिंह, स्वरूप हलदर, हर्षवर्धन प्रसाद आदि समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *