अयोध्या दान-चंदा चोरी के विरोध में निकली श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा चकरभाठा

अयोध्या दान-चंदा चोरी के विरोध में निकली श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा चकरभाठा
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान-चंदे की कथित चोरी की घटना के विरोध तथा भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को चकरभाठा में बिल्हा विधानसभा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के संयोजन में भव्य श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं बच्चे हाथों में नारियल लेकर महिलाएं अपने सिर पर मटकी रख कर “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ शामिल हुए। पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय और राममय हो गया।

यात्रा का शुभारंभ शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राम मंदिर पहुंचे, जहां भगवान श्रीराम को नारियल अर्पित कर सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए हुए थे, जिन पर दान-चंदा चोरी के विरोध में संदेश लिखे गए थे। वहीं भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम भजनों ने पूरे माहौल को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने केंद्र सरकार पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में दान-चंदे की कथित चोरी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने भगवान श्रीराम से मोदी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं है तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर आत्माराम गिदवानी, दीवान जी, विमल अग्रवाल, यु मुरली राव, संजीव पाल, अयूब खान, प्रहलाद कश्यप, ब्रजेश शर्मा, ब्रजेश दुबे, मनोज वर्मा, वीरेंद्र कौशिक, दिवाकर दुबे, अभिषेक दुबे, राजू दीक्षित, रोहिणी नौबतका, राकेश यादव, राजू ध्रुव, योगेश कौशिक, प्रदीप सन्नाडय, गुड्डा नामदेव, राजा वर्मा, रामायण रजक, गोविंद यादव, लाला यादव, बल्लू साहू, संगीता यादव, किरण गोस्वामी, जगन्नाथ ध्रुवंशी, वासु निर्मलकर, खम्मन रात्रे, धनुष मरावी, रूपेंद्र वर्मा, घनश्याम डहरिया, हाशिम खान, अमित कोसले, मुकेश ध्रुव, अश्वनी जायसवाल, निखाद राज निषाद, अनिल निर्मलकर, विष्णु तिवारी, नागेश ध्रुव, वेद रात्रे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता आशु निर्मलकर ने किया।