बिलासपुर में AI-रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा

बिलासपुर में AI-रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा
बिलासपुर/यु मुरली राव
बिलासपुर शहर के St. Vincent Palloti School में आज First Step Innovations द्वारा स्थापित अत्याधुनिक AI-रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया।

इस लैब के माध्यम से अब विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स, कोडिंग, 3D प्रिंटिंग और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों की प्रायोगिक शिक्षा प्राप्त होगी।
नई शिक्षा नीति NEP 2020 के तहत यह पहल छात्रों में डिजिटल स्किल, क्रिटिकल थिंकिंग और इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लैब में छात्रों को हैंड्स-ऑन लर्निंग के जरिए टेक्नोलॉजी आधारित प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। देशभर में स्कूलों में इस तरह की STEM और रोबोटिक्स लैब्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे शिक्षा को अधिक प्रैक्टिकल और कौशल-आधारित बनाया जा सके।
विशेषज्ञों शरीक ख़ान फर्स्ट स्टेप इनोवेशंस ने बताया कि यह लैब छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान देगी, बल्कि उन्हें नवाचार और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगी।
