October 6, 2026

सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार,₹11.56 लाख से अधिक की सामग्री जब्त, 15 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल पुलिस के कब्जे में

0
IMG-20260922-WA0017

कोरबा/यु मुरली राव – बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 21 सितंबर को दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 74,500 रुपये नगद, 14 एंड्रॉइड मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल, जिसकी कुल कीमत करीब 2.82 लाख रुपये, तथा बुलेट और स्कूटी समेत 15 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है, जब्त की गईं। पुलिस ने कुल 11 लाख 56 हजार 500 रुपये की जप्ती की है।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिवमोहन सिंग (50), अमित कुमार श्रीवास्तव (48), सफिक खान (25), संजू कुमार साहू (27), ईश्वरी साहू (37), विजय कुमार (52), हेमंत बहादुर कार्की (50), सुमीत यादव (28), अभिमन्यु सिंग (35), सुरेंद्र चौहान (39) और राजू नाहक (33) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *