सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “यादें लता मंगेशकर” गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कल
सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर द्वारा यादें लता मंगेशकर का आयोजन किया जा रहा है।
बिलासपुर/यु मुरली राव – राकेश रोशन डायरेक्टर सिंगर एवं डायरेक्टर 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने बताया कि हमारे म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा देश के महान गायक गायिकाओं की स्मृति में यादें कार्यक्रम लगातार किया जाता रहा है, इसी क्रम में 4 अक्टूबर को महान गायिका लता मंगेशकर स्मृति में यादें लता मंगेशकर का आयोजन कर रहे हैं। हम प्रदेश के नए गायक कलाकारों को पांच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करते हैं सभी संगीत प्रेमियों से आग्रह है कि 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड पर स्थित होटल एमेरल्ड में यह कार्यक्रम आयोजित है सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, यादें कार्यक्रम का आयोजन करना सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश के उन नए गायक कलाकारों के प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है।