October 6, 2026

पाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

0
IMG-20261003-WA0139

पाली/कोरबा:- शासन के निर्देशानुसार चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नगर पंचायत पाली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल पाली में किया गया। छात्रों ने कई राष्ट्रीय थीमों पर आधारित नाटकीय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को नाटक के माध्यम से उजागर करना था। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और खाद्य बर्बादी रोकने जैसे विषयों पर सजीव अभिनय किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा, एवं आयोजन के दौरान कई विद्यालय से आए प्राचार्यों को नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने चंदन का पौधा भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने सभा को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा – “सेवा संकल्प अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आज बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जो संदेश दिया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। स्वच्छ पाली, नशा मुक्त पाली और शिक्षित पाली बनाना हम सबका संकल्प होना चाहिए। मैं विद्यालय परिवार को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई देता हूँ।”

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह, महामंत्री कामता जायसवाल, पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला, रामबिलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, पार्षद सुनील साहू, रमाशंकर जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष भाजपा रितेश जायसवाल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विशाल मोटवानी, बीईओ कुमदेव गोभिल, प्राचार्य आर पी लहरे, गजेंद्र तिवारी, पत्रकार दीपक शर्मा,गजेंद्र तिवारी,सुशील सर ,श्रीमती नंदनी जायसवाल,सुनील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *