October 6, 2026

सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण,विधायक प्रेमचंद पटेल ने हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित

0
IMG-20261006-WA0117

कटघोरा – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का मौके पर निराकरण किया गया। शेष 8 आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शिविर में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनपद पंचायत अध्यक्ष झूलबाई कंवर, एसडीएम एवं आईएएस विपिन दुबे, जनपद पंचायत सीईओ कमलकांत श्रीवास, तहसीलदार, 52 पंचायतों के सरपंच तथा विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।विधायक पटेल ने विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

जनपद पंचायत द्वारा पेंशन के आवेदनों का तत्काल निराकरण कर पेंशन स्वीकृति दी गई। पात्र हितग्राहियों को जॉब कार्ड, आवास और राशन कार्ड से संबंधित लाभ भी प्रदान किए गए। बिहान समूह की चार महिलाओं को कुल 12 लाख रुपये का ऋण दिया गया तथा 30 महिलाओं को लखपति दीदी प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 5 बच्चों का अन्नप्राशन और 6 महिलाओं की गोदभराई कराई गई। श्रम विभाग के माध्यम से 8 लोगों के श्रम कार्ड बनाए गए तथा एक बच्चे को श्रम कार्ड के तहत 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। शिविर में 4 आधार कार्ड और 13 ऋण पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया। विधायक पटेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में सेवा सेतु शिविर लगाकर लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकता के अनुसार उनका लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *