गौ सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ का दसवां स्थापना दिवस,वृंदावन हॉल में सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन, प्रदेशभर से पहुंचे गौ रक्षक और गौ भक्त
बिलासपुर/यु मुरली राव –अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ का दसवां स्थापना दिवस राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा समाज में गौवंश के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में शेख आसिफ, महुआ मजूमदार, गणेश सिंह परिहार, उदय भान सिंह चौहान, अजंता चौधरी एवं पद्मिनी वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन मंच पर उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में गौ रक्षक, गौ भक्त, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के साथ हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों तथा गौ संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा करते हुए सभी गौ रक्षकों और गौ भक्तों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा एवं संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से गौ सेवा के प्रति समर्पित लोगों के कार्यों को प्रोत्साहित किया गया और समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य से जुड़ने का संदेश दिया गया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने गौ संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए गौवंश की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ प्रभारी गणेश सिंह परिहार ने आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, गौ रक्षकों, गौ भक्तों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
