November 6, 2026

जिला ऑटो संघ बिलासपुर चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज हुई संपन्न, अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में एक प्रत्याशी महिला

0
InShot_20261007_204447397

जिला ऑटो संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा, 12 तारीख को त्रिवेणी भवन में होगा मतदान व मतगणना

बिलासपुर/यु मुरली राव – जिला ऑटो संघ, बिलासपुर petrol auto के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बार चुनाव अधिकारी नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 42 देवरी खुर्द के पार्षद लक्ष्मी यादव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी बिज्जू राव नियुक्त हुए हैं उनके कुशल मार्गदर्शन में आज नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

आज सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अजय पाणिकर (नान भाई) वकील खान, श्रीमती संतुला देवी पाटले उपाध्यक्ष पद हेतु अब्दुल रज्जाक, शेख वजीर, जीवन बंजारे सचिव पद हेतु लोमश कुर्रे, जराड वेलहाल्टेन, सहसचिव पद हेतु देव कुर्रे, रामकुमार बघेल (रामबाबू) जितेंद्र खांडे कोषाध्यक्ष पद हेतु मोहम्मद मेराज, ताम्रध्वज साहू सहित सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में है सभी प्रत्याशियों की नामांकन पर्चा सही पाया गया

सभी प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में सभी आवश्यक औपचारिकताओं को तय नियमों के तहत पूरा कराया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी लक्ष्मी यादव उप चुनाव अधिकारी बिज्जू राव ने बताया कि चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में सी सी टीवी कैमरा, पुलिस सुरक्षा बल की सहयोग के साथ होगी । उन्होंने चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया – मतदान दिनांक 12 अक्टूबर मतदान का समय प्रातः 8:00 बजे से शाम 6,00 बजे तक

मतदान स्थल: त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार, बिलासपुर- मतगणना परिणाम: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ हो जाएगी मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री लक्ष्मी यादव ने कहा, “संगठन में लोकतंत्र और पारदर्शिता ही उसकी असली ताकत है। हम बिलासपुर जिला ऑटो संघ के सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हैं कि पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष, भयमुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी।” सभी मतदाता मतदान दिवस पर त्रिवेणी भवन पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *