November 3, 2026

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का काला दिवस, बोईदा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठाई मांग; नारेबाजी के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

0
InShot_20261010_080852163

कोरबा – वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने ग्राम बोईदा में विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया। एआईसीसी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के तत्वावधान में बोईदा बस स्टैंड स्थित अटल चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया और उनके इस्तीफे की मांग की।कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा ब्लॉक प्रभारी गुलशन जायसवाल, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष मनमोहन राठौर, मंडल कांग्रेस उतरदा अध्यक्ष शेखर पटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर काला दिवस मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में बोईदा के अटल चौक पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी। विरोध प्रदर्शन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

प्रदर्शन में पूर्व सरपंच मुरली दशरथ सिंह कंवर, चंद्रहास राठौर, लक्ष्मी बंजारे, राजकुमार मरावी, रामेश्वर सिंह राज,सत्या कंवर,हरसेन महंत, आशीष राठौर, लंबोदर कंवर,मनीराम पटेल,बलराम कश्यप,सुधवार सिंह खुसरो, मथुर सिंह खुसरो, राधे चौहान, भरतलाल, उमेश मरावी,रतन सिंह जगत,सुनील कंवर,द्वारिका यादव, चित्रपाल श्रीवास, अमन श्रीवास, रविशंकर गेंदले, जयलाल नेताम, भगीरथी पटेल, मोहन खुसरो, राम अवतार, रामायण यादव, नारद, ललित, संतराम पटेल, रामचरण, अजय, सुदामा, दुर्गेश कुमार ध्रुव,भगराम माथुर,विशाल सिंह,ओंकार मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *