November 3, 2026

मां कालरात्रि की आराधना से दूर होते हैं भय और संकट : गोविंद सिंह कंवर

0
InShot_20261017_080434967

सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने सातवें स्वरूप मां कालरात्रि के पावन अवसर पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस पावन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।गोविंद सिंह कंवर ने मां कालरात्रि से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां कालरात्रि का स्वरूप बुराई, भय और संकटों का नाश करने वाला माना जाता है। माता की आराधना से भक्तों को साहस, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, शक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है।गोविंद सिंह कंवर ने मां कालरात्रि से प्रार्थना की कि माता रानी सभी के परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *