November 2, 2026

जनपद सदस्य अंजली श्रीवास एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने मां दुर्गा के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर लिया मां का आशीर्वाद

0
IMG-20261018-WA0137

कोरबा – शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद सदस्य अंजली श्रीवास एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने क्षेत्र के झांझ,ओढ़ालीडीह,नायकपारा,सलिहापारा,मुरली,आवासपारा,बोईदा,गाड़ाघाट सहित विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। विराजमान मां दुर्गा के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।हरदीबाजार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडालों का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।नवरात्रि का यह पावन पर्व लोगों को आस्था, श्रद्धा, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दे रहा है।

जनपद सदस्य अंजली श्रीवास एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने माता रानी से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।इस दौरान उनके साथ में सुनील कंवर, अमन श्रीवास,आरती श्रीवास,आकृति श्रीवास, रूद्र श्रीवास,राजल श्रीवास मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *