असंगठित क्षेत्र शहर जिलाअध्यक्ष गौरव ऐरी जी ने किया संघठन विस्तार, शहर के लिए नियुक्त किए 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष
बिलासपुर/यु मुरली राव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी, प्रभारी महामंत्री माननीय श्री मलकीत सिंह गैदु जी संघठन एवम प्रशासन की अनुमति से एवम कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मोहम्मद सिद्दीक जी के अनुमोदन से बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष माननीय श्री गौरव ऐरी जी ने शहर के लिए 4 नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

जारी सूची के अनुसार ब्लॉक 1 के अध्यक्ष श्री विनय रात्रे जी, ब्लॉक 2 (मध्य बिलासपुर) के अध्यक्ष श्री परमेश्वर रजक जी, ब्लॉक 3 (सरकंडा) के अध्यक्ष श्री देवकुमार वर्मा जी एवम ब्लॉक 4 (रेलवे) के अध्यक्ष श्री संजय सोनार जी को नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर शहर असंगठित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री गौरव ऐरी जी ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे असंगठित क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और प्रभाव और अधिक सुदृढ़ होगा।
गौरव ऐरी जी ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गण पार्टी के वरिष्ठ, निष्ठावान एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं, जो प्रारंभ से ही अपने ब्लॉक/ वार्ड में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस नियुक्ति से असंगठित क्षेत्रों एवं शहर में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकेगा।
ऐरी जी ने इन नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत गैदू जी एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहम्मद सिद्दीक जी के प्रति आभार व्यक्त किया है और आशा है की सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गण कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतो एवम नीतियों पर चलते हुए पार्टी एवम संघठन को मजबूत बनाएंगे साथ ही प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के सर्वांगीण विकास के लिए सदेव संघर्षरत रहेंगे ।