November 6, 2026

पाली : फर्स्ट इंडो-नेपाल कराटे ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाली की बेटी का कमाल, सानिया सलाम ने 42 KG वर्ग में जीता रजत पदक

0
Screenshot_2026-10-08-15-39-57-76_7352322957d4404136654ef4adb64504

पाली (कोरबा) – भिलाई में आयोजित फर्स्ट इंडो-नेपाल कराटे ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाली की बेटी ने भी अपना परचम लहराया है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बतरा की छात्रा सानिया सलाम ने 42 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है। सानिया की इस उपलब्धि से पूरे पाली क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बताया गया कि यह टूर्नामेंट भिलाई में आयोजित किया गया था, जिसमें भारत और नेपाल के सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सानिया ने अपने दमदार प्रदर्शन से फाइनल तक का सफर तय किया और सिल्वर मेडल जीता।

सानिया की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *