November 6, 2026

पाली महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक का आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा विमोचन

0
IMG-20261008-WA0019

कोरबा – शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली ज़िला कोरबा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ IQAC व वाणिज्य विभाग द्वारा प्रकाशित एवं आईक्युएसी प्रभारी डॉ शैख़ तस्लीम अहमद द्वारा संपादित पुस्तक ” हम सब भारत- सशक्त नागरिक, उन्नत राष्ट्र ” का विमोचन उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती रीता यादव के द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ पुष्प राज लाजरस द्वारा पाली कालेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अध्ययन अध्यापन, एनसीसी, एन एस एस, खेलकूद, स्वीप , माय भारत पोर्टल आदि के सम्बन्ध में सविस्तार जानकारी दी गई जिस पर आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा पाली महाविद्यालय के कार्यों की सराहना की गई।

प्राचार्य द्वारा आगामी नवम्बर माह में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार के लिए आयुक्त महोदया को आमन्त्रित किया गया जिसे आयुक्त महोदया द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर उच्च शिक्षा संचालनालय से सयुंक्त सऺचालक श्री प्रदीप कुमार वैद्य, आईटी सेल प्रभारी श्री शोएब अन्सारी, आईक्युएसी प्रभारी डॉ शैख़ तस्लीम अहमद, रासेयो कार्यक्रम अधिकार हर्ष पान्डेय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *