November 3, 2026

बस स्टैंड हरदीबाजार देवी पंडाल पहुंचे पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर,लिया मां का आशीर्वाद

0
IMG-20261016-WA0070

सांय को मांदर,निशान की थाप व झांझ,मंजीरा की झंनकार के साथ हो रही महाआरती

 

राजाराम राठौर हरदीबाजार :- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बस स्टैंड में मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां आदिशक्ति मां जगदम्बा की सुबह-शाम नित्य सेवा आराधना हो रही है साथ ही प्रत्येक रात्रि को अलग-अलग आयोजन भी हो रहे हैं। जिसका आनंद गांव व क्षेत्रवासी ले रहे हैं।

प्रतिदिन सुबह-शाम नित्य पूजा आचार्य पंडित हीरा महराज जी के द्वारा पंकज धुर्वा, पप्पू राठौर व रमेश राठौर अपने अर्धांगिनी के साथ कर रहे हैं।

पंचमी के अवसर पर कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर व उनके प्रतिनिधि रमेश अहीर,सांसद प्रतिनिधि दिलीप राठौर दुर्गा पंडाल पहुंच कर मां जगत जननी बस स्टैंड की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और गांव क्षेत्र की खुशहाली सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस धार्मिक आयोजन में मलगांव के मानस मंडली देव सिंह गौंटिया,रघुवीर सिंह,पवन यादव, बालकृष्ण सोनी,

छोटू यादव,संजय राठौर सहित अन्य सदस्यों के द्वारा मादर,निशान,झांझ मंजीरा की थाप में सायं 7.30 बजे से मां की महाआरती की जा रही है।

इस दौरान समिति अध्यक्ष निलेंद्र राठौर,विनय चंद्राकर,दुर्गेश डिक्सेना, नरेंद्र अहिर, सुरेंद्र राठौर,नवनीत गुप्ता, वीरेंद्र पटेल,बंटी राठौर,राजू गुप्ता, हेम साहू, बजरंग यादव,सूर्या यादव,व्यास राठौर,तरुण डिक्सेना,यक्ष आदित्य,

पंडा रमेश दास, नितेश जायसवाल,आशीष अग्रवाल,जगदीश अग्रवाल,विनोद उपाध्याय एवं राजाराम राठौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *