November 3, 2026

रामरतन स्कूल पाली के बच्चों ने किए मां महामाया के दर्शन, गरबा कर मनाया नवरात्रि उत्सव

0
IMG-20261016-WA0108

प्रिंसिपल अनिता जायसवाल ने बताया – नवरात्रि शक्ति उपासना और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

कोरबा/पाली: – शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन रामरतन स्कूल पाली द्वारा बच्चों के लिए भक्ति और संस्कृति से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया,विद्यालय की ओर से बच्चों को नगर के प्रसिद्ध मां महामाया देवालय, पाली का दर्शन कराया गया। बच्चों ने मंदिर प्रांगण में माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सभी बच्चों को गरबा स्थल ले जाया गया, जहां बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा कर नवरात्रि उत्सव मनाया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती अनिता जायसवाल ने बच्चों को नवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल व्रत-उपवास का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति की उपासना का पर्व है,उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ रूप हमें साहस, शक्ति और सहनशीलता की प्रेरणा देते हैं। आज के समय में नारी शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है, इसलिए महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के सम्मान और महत्व को समझना हर बच्चे के लिए जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *